विश्व जल दिवस 2022
विश्व जल दिवस 2022: सम्पूर्ण विश्व में 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। सभी को स्वच्छ एवं सुरक्षित जल मुहैया करवाने के साथ-साथ जल संरक्षण के महत्व पर सभी को जागरूक करना इसका उद्देश्य सदैव रहा है।BRAZIL के RIO-DE-JANEIRO में वर्ष 1992 में संयुक्त राष्ट्र के एक उपक्रम पर्यावरण एवं विकास के द्वारा पहली बार सम्मलेन आयोजित किया गया था , जिसमे संयुक्त राष्ट्र ने विश्व के सभी देशो को 22 मार्च 1993 से विश्व जल दिवस एक साथ मनाने पर राजी कर लिया। पर्यावरण एवं विकास संगठन ने सभी देशों को पीने हेतु जल एवं जल संरक्षण के सभी संभव प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने का आवाहन किया। संयुक्त राष्ट्र के रिपोर्ट के अनुसार लगभग 4 बिलियन लोग वर्ष में कम से कम एक महीने के लिए पानी की भारी कमी को अनुभव करते हैं। तथा दुनिया के आबादी का लगभग एक चौथाई लोगों तक स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की आपूर्ति में समस्या है या दूसरे शब्दों में आपूर्ति ही नहीं हो पाती है।
महत्व : प्रमाणित है कि सभी जीवित प्राणियों की अस्तित्व जल से शुरू हुई है। जल की महत्वता इसी बात से लगाया जा सकता है कि , विश्व के सभी विकसित सभ्यताएं भी जल स्रोतों के आस पास ही विकसित हुई है। और आज भी वैज्ञानिक दूसरे खगोलीय पिंडो पर जीवन के अस्तित्व के लिए सबसे पहले जल की ही सम्भनाये तलाशती हैं। इस प्रकार 'जल ही जीवन है' का अर्थ सार्थक है।
कहने को तो धरती पर तीन चौथाई हिस्सा जल ही है। सम्पूर्ण जल का 97.5% हिस्सा खाड़े पानी के रूप में विद्यमान है , लेकिन जीवन हेतु पीने योग्य जल मात्र 2.5% ही उपलब्ध है। वैज्ञानिको के अनुसार पीने योग्य पानी कि उपलब्धतता सभी के लिए प्रयाप्त मात्रा में थी जो कालांतर में कम होकर , जल संकट में परिवर्तित हो गयी है। बताते चले कि जल संकट केवल पानी के अनावश्यक उपयोग के कारन ही हो रहा है। बढ़ती हुई आबादी और इसके फलस्वरूप बढ़ती हुई औधोगिकीकरण एवं शहरीकरण के कारण , शहरों में अणि कि मांगे तथा खपत कई गुणा बढ़ी है। वैसे शहर जो नदियों के किनारे बेस हुए हैं , उन्होंने अपनी जल स्रोतों के जल कि गुणवत्ता अपने ही शहर के गन्दगी को जल में बहाकर कम कर दी है। कई बार तो असाधारण आवश्यकतााओं को पूरा करने के लिए , जलाशयों को गहरा कर दिया जाता है , जिसके परिणाम में पानी में लवण की मात्रा में भी वृद्धि हो जाती है।
संयुक्त राष्ट्र ने इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए 22 मार्च को विश्व जल दिवस का आयोजन करते हैं। जल संकट से जुडी समस्याओं के निवारण हेतु हर संभव प्रयास करती है। विश्व के कई NGO भी जल संकट की समस्याओं से निपटने में लोगों कको प्रेरित करते हैं। विश्व के सभी लोगों से अनुरोध है कि आप भी जल का विवेकपूर्ण उपयोग कर के जल संकट से उबरने में अपना योगदान दें।
THEME: VALUING WATER : COVID 19 के चलते इस साल लोग Virtually विश्व जल दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। 2022 का थीम VALUING WATER है , जिसका आशय हर दिन हमारे जीवन में जल का महत्व। अतः जल का उपयोग आवश्यतानुसार ही करें और जल संचय के सभी संभव उपाय करें।
सुन्दर ज्ञानवर्धक लेख
ReplyDeleteउत्साहवर्धन हेतु धन्यवाद!
Deleteआशीष तथा मार्गदर्शन देते रहे हमें। 🙏🙏